Jharkhand : आईएमडी ने जारी किया अलर्ट, झारखंड में आज बारिश होने की भी संभावना

रांची :सर्दी और कोहरे के बीच नये साल 2024 ने दस्तक दे दिया है. झारखंड में आज ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहेगा. राज्य के कई हिस्सों में सुबह कनकनी बढ़ेगी. वहीं मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज बादल छाएंगे और हल्की बारिश होने की भी संभावना है.

कैसा रहा कल का मौसम
जानकारी के अनुसार झारखंड में पिछले 24 घंटे में गिरिडीह का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रामगढ़ का न्यूनतम तापमान 9.9,देवघर का न्यूनतम तापमान 9.9, बोकारो का न्यूनतम तापमान 10.1, रांची का न्यूनतम तापमान 10.8 रहा ,गढ़वा का न्यूनतम तापमान 10.8,डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 11.0, चाईबासा का न्यूनतम तापमान 11.2, गोड्डा का न्यूनतम तापमान 12.3 और जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 2 जनवरी को सुबह में कोहरा छाया रहेगा.उसके बाद आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है.वहीं तीन से छह जनवरी तक राज्य के कई हिस्सों में जैसे पलामू, चतरा, लातेहार, गढ़वा आदि जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. 2 और 3 जनवरी को रांची के आस-पड़ोस के क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है. तापमान में 3 से 4 डिग्री की तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.बता दें कि राज्य के कई हिस्सों में घना कुहासा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई