भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर पूर्वी विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक सीतारामडेरा स्थित ज्ञानी रेस्टोरेंट में संपन्न हुई.

भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर पूर्वी विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक सीतारामडेरा स्थित ज्ञानी रेस्टोरेंट में संपन्न हुई. बुथ स्तर पर संगठन को सुदृढ करने को लेकर मंडल अध्यक्ष/ महामंत्री से चर्चा की गई. फरवरी के प्रथम सप्ताह में बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी भाजमो. 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाते हुए भव्य समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. अयोध्या में रामजन्म भूमी में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में केबुल टाउन स्वामी लक्ष्मीनारायण बिरला मंदिर में 2 जनवरी से श्री राम की 16,000 स्क्वेयर फीट की भव्य चित्र बनाया जाएगा.

भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर पूर्वी विधानसभा के मंडल अध्यक्ष/ महामंत्री की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सीतरामडेरा स्थित ज्ञानी रेस्टोरेंट में संपन्न हुई. बैठक में बूथ समिति निर्माण को लेकर जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री से गहन चर्चा की गई. तय हुआ की आगामी सप्ताह में पूर्वी विधानसभा अंतर्गत आने सभी मंडलों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी. संगठन को निचले स्तर तक सुदृढ करने के लिए बूथ समीति का गठन किया जाएगा. इसके लिए बैठक में मौजूद मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों से बुथ स्तर पर सक्रीय कार्यकर्ताओं व समर्थकों की सुची मांगी गई है. मंडलों पदाधिकारियों को क्षेत्रवार बैठकों का आयोजन कर जनसंपर्क अभियान चलाने व जनता क बीच जाकर विधायक श्री सरयू राय के सौजन्य से पूर्वी विधानसभा में हो चुके व वर्तमान में चल रहे विकास के कार्यों का जोरदार प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया.

भाजमो जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन ने बताया की बूथ समिति अध्यक्षों व भवन प्रभारियों के नामों की जल्द ही घोषणा की जाएगी. तय हुआ की फरवरी के प्रथम सप्ताह में पूर्वी विधानसभा का बूथ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा.

12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाते हुए भव्य समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

अयोध्या में रामजन्म भूमी में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में केबुल टाउन स्वामी लक्ष्मीनारायण बिरला मंदिर में 2 जनवरी से श्री राम की 16,000 स्क्वेयर फीट की भव्य चित्र बनाया जाएगा.

बैठक में मुख्य रूप से भाजमो जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, चंद्रशेखर राव, विकास गुप्ता, राजेश कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, आकाश शाह, दुर्गा राव, शंकर कर्मकार, बिनोद यादव, जयप्रकाश सिंह, वरूण सिंह, कैलाश झा ,महेश तिवारी, बबलु सिंह, गौतम धर, श्मशाद खान, अमन सिंह, राकेश मंडल, प्रशनजित सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई