भारत में लोकसभा चुनाव, रूसी राष्ट्रपति पुतिन का आया बयान

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी भारत में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 का जिक्र किया है। उन्होंने ‘भारत में अपने दोस्तों’ को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कहा है कि राजनीतिक ताकतें जो भी रहें, लेकिन भारत और रूस के बीच दोस्ताना रिश्ते बरकरार रहेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉस्को का भी न्योता दिया है।

फिलहाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस की यात्रा पर हैं। पुतिन ने जयशंकर के साथ मुलाकात के दौरान कहा, ‘हमें हमारे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस में देखकर बहुत खुशी होगी।’ उन्होंने कहा, ‘मैं आपसे अपनी शुभकामनाएं उन्हें देने के लिए कहता हूं। कृपया उन्हें कहें कि हम उनका रूस में इंतजार कर रहे हैं।’

खास बात है कि पुतिन और जयशंकर की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। कहा जाता है कि पुतिन आमतौर पर विदेश मंत्रियों से मुलाकात नहीं करते हैं।

इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 का भी जिक्र कर दिया। उन्होंने कहा, ‘हालांकि, मैं जानता हूं कि भारत में अगले साल व्यस्त चुनावी कार्यक्रम होगा।’ उन्होंने कहा, ‘हम भारत में हमारे दोस्तों को शुभकामनाएं देते हैं।’

Leave a Comment