जमशेदपुर व झारखंड का नाम रोशन करने वाली पत्रकार की बेटी श्रेया अधरजी को उनके आवास में सम्मानित किया।

शहर के सामाजिक कार्यो में लगातार अपने भूमिका निभाने वाले संस्था सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति के संरक्षक व राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रंन जनकल्याण संगठन के स्टेट डिप्टी डारेक्टर रानी गुप्ता ने अपनी टीम के साथ पत्रकार की बेटी श्रेया अधरजी को सम्मानित कर हौसला अफजाई की।

रानी गुप्ता के नेतृत में संस्था के एक प्रतिनिधि मंडल सोनारी स्थित आदर्श नगर पहुची। जहा बीते तीन साल में दो वार नेशनल व दो वार रीजनल खेल कर जमशेदपुर व झारखंड का नाम रोशन करने वाली पत्रकार की बेटी श्रेया अधरजी को उनके आवास में सम्मानित किया। मौके पर रानी गुप्ता के साथ लक्ष्मी देवी, दिव्या सिंह,प्रतिभा बेरी व अन्य शामिल रहे। टीम के सभी सहयोगी ने बीते दिनों रांची में वोमेन्स स्पोर्ट्स मॉडल में दूसरे स्थान प्राप्त कर सिल्वर पर कब्जा जमाने वाली श्रेया अधरजी को अंग वस्त्र व पुष्पगुच्छ भेटकर सम्मान बढ़ाया। मौके पर संस्था की महिलाओ ने बधाई देते हुए खिलाड़ी का हौसला अफजाई की। वही सभी ने आगे भी बेहतर खेलने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संस्था के सभी महिलाओं ने जोर सोर से हिफ़ हिफ़ पुररे का नारा भी लगाया। रानी गुप्ता ने कहा शहर की बेटियां आज किसी से कम नहीं है। राज्य व देश की बेटियां हर क्षेत्र में मेहनत कर आगे बड़ रहीं है। उन्होंने कहा शहर की बेटी श्रेया अधरजी इसी प्रकार आगे भी जमशेदपुर व झारखंड का नाम रोशन करती रहे यही कामना करते है। साथ ही टीम की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं देते है। उन्होंने कहा बीते वर्ष भी श्रेया अधरजी सिक्किम और पूरी से नेशनल खेल कर लौटने पर संस्था के द्वारा सम्मानित की गई थी। संस्था की टीम इसी प्रकार शहर की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए आगे भी प्रोत्साहित करती रहेगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई