स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 1533 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट के साथ कंबल का किया वितरण..

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को अपने कदमा स्थित कार्यालय में झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत कदमा,सोनारी,बिष्टुपुर,साकची,मानगो के रहने वाले वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के 1533 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का वितरण किया.अब इन लाभुकों को पेंशन मिलना प्रारंभ हो जाएगा.इस अवसर पर माननीय मंत्री ने कहा है के में ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले वृद्धा एवं विधवाओं को पेंशन स्कीम से जोड़ने के लिए कैंप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया था आज इसी का परिणाम है के मुझे इन सभी को पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट बाटंने का मौका मिला है.इस शुभ कार्य से मैं सचमुच बहुत खुश हूं.मैं ने कार्यकत्ताओं को निर्देश दिया है इसी तरह से आगे भी क्षेत्र में कैंप लगाकर जरुरतमंदों का आवेदन को जमा करवा कर उन्हें इस योजना से जोड़ें. इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों के बीच स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बढ़ते ठंड को देखते हुए कंबल का भी वितरण किया.इस दौरान संजय तिवारी,मनोज झा,प्रभात ठाकुर ,माजिद अख्तर, इरशाद हैदर,अमित कुमार, कैलाश रजक, तुला डा,सुमित ठाकुर, फारूक गद्दी, बिशू डा,मानस गिरी,दिनेश पोद्दार, राकेश जयसवाल, संजीव झा, रवि दुबे,आयून, शिवा,रवि दुबे,शिल्पी चक्रवर्ती ,धनु महतो,सुकुमारी, राजेश गोराई,जी एम राजा,सुमित सोनकर उपस्थित थे..

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई