Aaj ka Rashifal: वृषभ को अपनों से मिल सकता है धोखा, पढ़ें 25 दिसंबर 2023 का राशिफल

मेष
आज के दिन किसी व्यक्ति से अहंकार का टकराव न होने दें. ऑफिशियल कार्य में आलस्य न करें. व्यापारियों का किसी सरकारी अधिकारी से विवाद हो सकता है. अगर ऐसी स्थिति बनती है तो कूल रहना होगा. स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें

वृषभ
आज के दिन आंखें खुली रखें. आपके नजदीक के लोग धोखा दे सकते हैं. अनुकूल काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा. साथ ही आपके कार्य को सम्मानित किया जाएगा. कारोबार में नए प्रयोग हितकारी साबित होंगे. शरीर में थकान व बेचैनी रहेगी.

मिथुन
आज के दिन आपके ग्रहों की कुछ स्थिति ऐसी है कि नियम टूट सकते हैं. जो महिलाएं व्यापार के लिए इच्छुक हैं उनको व्यापार से संबंधित ऑनलाइन शिक्षा लेनी चाहिए. ऐसा करना लाभकारी होगा. उतनी ही खरीदारी करें, जितने की आवश्यकता है.

कर्क
आज के दिन प्रबंधन क्षमता को बढ़ाते हुए इसे और अच्छा कैसे किया जाए, इसकी प्लानिंग करनी चाहिए. कार्यक्षेत्र में बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए काम पर अधिक ध्यान दें. बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़े क्लाइंट के साथ विवाद करने से बचना चाहिए.

सिंह
आज के दिन रुके हुए कार्यों को दोबारा शुरू करने में सफलता मिलेगी. प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों के कार्य में अधिकता रहेगी. बिजनेस पार्टनर के साथ सही तालमेल रखते हुए यह भी ध्यान रखें की दोनों के बीच कोई भी चीजें छिपी न हो.

कन्या
आज के दिन सकारात्मक रहें. आस-पास के लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ाएं. सहकर्मी व अधीनस्थों के बदले सुर परेशान कर सकते हैं. व्यापार में नई शुरुआत के लिए आर्थिक तंगी रहेगी, लेकिन ईश्वर की कृपा से आपके कार्य जल्द बन जाएंगे.

तुला
आज के दिन दूसरों के प्रति आपका विनम्र स्वभाव रिश्तों को मजबूत करने वाला हो सकता है. वर्तमान में तनाव के चलते जॉब छोड़ने की बात करना उचित नहीं होगा. यदि आप कोई घर से ही व्यापार करते हैं तो मित्रों औक पत्नी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा.

वृश्चिक
आज के दिन हृदय में किसी के प्रति क्रोध को न पनपने दें. पुरानी गलतियों के लिए यदि कोई क्षमा मांगता है, तो उन्हें निराश न करें. बॉस के साथ संबंधों को मजबूत रखें. व्यापार की बात करें तो सार्वजनिक बिगड़े संबंधों में सुधार आएगा और सम्मान भी बढ़ेगा.

धनु
आज के दिन कष्टदायक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. भगवान शिव की आराधना करें. यदि आप कोई नया व्यवसाय की प्लानिंग कर रहें हैं तो सावधानी रखें. स्वास्थ्य के प्रति संभल कर चलना होगा खान-पान में लापरवाही आपको परेशान कर सकती है.

मकर
आज के दिन इस राशि वालों को अपने नेटवर्क को बढ़ाने के लिए पूरी ऊर्जा लगानी है और अपने व्यक्तित्व का प्रदर्शन भी खूब बढ़-चढ़कर करना चाहिए. ऑफिस में कार्य को लेकर जो चुनौतियां आ रही है उसमें भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए सफल होते दिखाई दे रहे हैं.

कुंभ
आज के दिन ज्ञान के आसपास रहना है. ग्रहीय स्थितियों को देखते हुए ज्ञानार्जन के लिए दिन शुभ है. ऑफिस में कार्यभार आपके कंधों पर आ सकता है. इसके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहें. व्यापारियों के लिए सौदों में मुनाफा होगा.

मीन
आज के दिन सभी के साथ सौम्य वाणी का प्रयोग करें. कर्मठ रहते हुए लोगों की मदद करने से पीछे न हटे. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को आजीविका के नए रास्ते खोजने होंगे. यदि कोई अन्य कार्य के लिए प्रयासरत हैं तो उस ओर भी जा सकते हैं.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई