वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी के यहां विधुत शेड टाटानगर के रोस्टर में परिवर्तन

मेंस यूनियन के प्रतिनिधि मंडल संयोजक के साथ वरीय मंडल विधुत अभियंता परिचालन एवं वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी के साथ एक बैठक किया। जिसमें झारसुगुड़ा तथा टाटानगर के रनिंग स्टाप के समस्याओं से अवगत कराया। इन सभी मुद्दों को ध्यान पूर्वक सुनने के बाद इन सभी समस्याओं को दूर करने का अश्वासन मिला।

वहीं वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी के यहां विधुत शेड टाटानगर के रोस्टर में परिवर्तन सम्बंधित आदेश जारी किया गया था। इसे संज्ञान में लेते हुए कार्मिक अधिकारी ने एक मीटिंग करके इसका समाधान करने का भरोसा दिया। साथ में मंडल संयोजक एम के सिंह ने टेलीमेडिसिन की बात रखी इस पर कार्मिक अधिकारी ने स्टाप बेनिफिट फंड से करने कि बात कही। इस प्रतिनिधि में रनिंग शाखा सचिव ऐ आर राय उपाध्यक्ष रवि कुमार टाटानगर शाखा सचिव संजय सिंह अध्यक्ष एस एन शिव दिवाकर कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित