जमशेदपुर : सीआईआई यंग इंडियंस (वायआई) बच्चों के यौन उत्पीडऩ जैसे संवेदनशील मसले के विरूद्ध अपनी मुहिम में संकल्प के साथ जुटा हुआ है.

मासूूम कप में यंग इंडियंस का चेन्नई सुपरकिंग्स से मुकाबला कल चेपक में जमशेदपुर के हर्षिल डोकानिया यंग इंडियंस की नेशनल टीम में जमशेदपुर : सीआईआई यंग इंडियंस (वायआई) बच्चों के यौन उत्पीडऩ जैसे संवेदनशील मसले के विरूद्ध अपनी मुहिम में संकल्प के साथ जुटा हुआ है. यंग इंडियंस ने इस मुद्दे पर आनेवाले प्ले फॉर कॉज गेम वायआई ‘मासूम कप 2023’ के लिए देश में आईपीएल की सबसे ज्यादा चर्चित टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ सहयोजन (कोलाबरेशन) की घोषणा की है. बच्चों के फिजिकल तथा डिजिटल यौन उत्पीडऩ के बावत जागरूकता लाने तथा बच्चों को यौन उत्पीडऩ और दूसरे तरह की बुराइयों से बचाने की दिशा में मासूूम वर्टिकल के कामकाज का प्रसार करने के उद्देश्य से वायआई की नेशनल टीम और सीएसके के बीच एक एक्जीबिशन लीग मैच का आयोजन होने जा रहा है. यह मैच 20 दिसंबर, 2023 को चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जाएगा. जमशेदपुर के हर्षिल यंग इंडियंस की टीम में वायआई मासूम कप के लिए सीएसके के खिलाफ खेलनेवाली यंग इंडियंस टीम में वायआई जमशेदपुुर के सदस्य हर्षिल डोकानिया शामिल होंगे. हर्षिल का चयन वायआई के 65 चैप्टरों के सदस्यों के बीच में से हुआ है. इन चैप्टरों के बीच जुलाई से नवंबर तक लीग मैचों का आयोजन किया गया था. वायआई चैप्टर्स में सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों का चयन सीएसके के खिलाफ खेलनेवाली टीम के लिए हुआ है. खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं : हर्षिल हर्षिल डोकानिया ने मासूम कप की नेशनल टीम में यंग इंडियंस जमशेदपुर चैप्टर का प्रतिनिधित्व देने का अवसर उपलब्ध कराने के लिए वायआई मासूम के प्रति आभार जताया है. हर्षिल ने कहा,”मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं.यौनिक, शारीरिक और भावनात्मक शोषण हमारे वर्तमान समय की चुनौतीपूर्ण सामाजिक समस्याएं हैं और सीएसके तथा वायआई का यह साझा प्रयास हमारे युवाओं को सुरक्षित रखने तथा राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा. मेरे लिए पूर्वी क्षेत्र के दूसरे चैप्टरों के साथ मुकाबला करना आपस में जुड़ाव के अद्भुत अनुभव का बड़ा जरिया बना और अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में अपने बचपन के कुछ खेल नायकों के साथ खेलने का मौका मिलने पर मैं बहुत गद्गद हूं.” मासूम के कामकाज को बहुत बड़ा मंच वायआई और सीएसके के बीच यह अहम साझेदारी बड़े पैमाने पर हो रहे फिजिकल और डिजिटल बाल यौन उत्पीडऩ की प्रतिक्रिया में हुई है. वायआई के मासूूम वर्टिकल और उसके कामकाज के साथ खुद को जोड़कर सीएसके अपने भारतीय फैन्स और विदेशी समर्थकों के बीच बाल यौन उत्पीडऩ से जुड़ी सामाजिक बुराई को दूर करने के लिए बड़ा मंच उपलब्ध कराएगा.इस साझेदारी को मुकाबले के लिए बड़ी संख्या में जीवन के विविध क्षेत्रों के दर्शकों के जुडऩे तथा बच्चों से जुड़े इस अहम मसले पर समर्थन मिलने की उम्मीद है. भुवनेश्वर ने किया था उद्घाटन स्टार क्रिकेटर भुुवनेश्वर कुमार ने 13 जुुलाई, 2023 को वायआई मासूम कप का उद्घाटन किया था जो यंग इंडियंस के प्रोजेक्ट मासूूम के नाम पर रखा गया है. इसका उद्देश्य देश में 55 वायआई चैप्टर क्रिकेट टीमों को खेलने और बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सारी संस्कृतियों, भाषाओं और सामाजिक वर्गों के बीच वर्टिकल्स का प्रसार करने का है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई