जमशेदपुर मानगो के जवाहरनगर में एक दुकान में अहले सुबह लगभग 4 बजे अचानक आग लग गई,

जमशेदपुर मानगो के जवाहरनगर में एक दुकान में अहले सुबह लगभग 4 बजे अचानक आग लग गई, जिससे दुकान में रखे सभी सामान जल कर राख हो गया, दुकान में आग लगने के बाद आग विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते आग दुकान में रखे सभी सामानों को जला कर राख कर दिया, आग की सूचना आस पास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को दी जिसके बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने तीन घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, वंही दुकान में रखे लगभग 50 लाख का सामान जल कर पूरी तरह राख हो गया है, दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है, दुकानदार शाकिर अनवर ने बताया कि उनको सुबह 5 बजे सूचना मिली कि उनके दुकान में आग लग गई है, जिसके बाद वे वंहा पहुंचे तब तक अग्नि शमन विभाग को भी सूचना दे दी गई थी, उन्होंने कहा कि इस आग जनी में काफी नुकसान हुआ है, अंदाज लगाया जाए तो कुल 50 लाख रुपये का सामान जल कर पूरी तरह राख हो गया है, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता अभी तक नही चला है, मगर इस आग जनि में लाखों का नुकसान जरूर हुआ है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई