दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरूण जोशी और इस्टर्न रेलवे के जोनल मेंबर राकेश मिश्रा ने आज संयुक्त रूप से टाटानगर रेलवे स्टेशन पर जाकर वहां यात्री सुविधा, साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। स्टेशन पर खाने-पीने की दुकान व काउंटर पर जाकर वस्तुओं के कीमतों की भी जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि एक नंबर प्लेटफॉर्म पर एस्केलेटर तैयार है। पार्सल कार्यालय के पास उसके शुरू नहीं होने के कारणों पर अधिकारियों से सवाल किया गया। यात्रियों से बातचीत के क्रम में यह पता चला कि बर्मा माईंस के इंट्रेस गेट के सामने सडक के जर्जर होने के कारण बारिश के समय जल जमाव होने से यात्रियों को कठिनाई होती है। स्टेशन के निरीक्षण के क्रम में देखी गई कमियों में सुधार के लिए जेडआरयूसीसी के सदस्यों द्वारा रेलवे के संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया जिसपर उन्होंने त्वरित कार्रवाई की बात कही। स्टेशन के निरीक्षण के दौरान जेडआरयूसीसी सदस्यों के साथ स्टेशन मास्टर रघुवंश जी, आरपीएफ इंस्पेक्टर इंचार्ज एस के तिवारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक जीतेन्द्र राय और कमर्शियल से शशि कुमार भी उपस्थित थे।
–
*अरूण जोशी*
सदस्य-जेडआरयूसीसी, दक्षिण पूर्व रेलवे






