अखिल भारतीय एसपीएसबी बैडमिंटन टूर्नामेंट जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुआ

अखिल भारतीय एसपीएसबी बैडमिंटन टूर्नामेंट जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुआ

जमशेदपुर, 8 दिसंबर, 2023: ऑल इंडिया स्टील प्लांट्स स्पोर्ट्स बोर्ड (एसपीएसबी) बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023 आज जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुआ। यह आयोजन 6 दिसंबर को शुरू हुआ था।

वाईजैग स्टील प्लांट की टीम विजेता बनी, जबकि बोकारो स्टील प्लांट की टीम को फर्स्ट रनर अप और राउरकेला स्टील प्लांट की टीम को सेकंड रनर अप चुना गया। टूर्नामेंट में कड़ी प्रतिस्पर्धा और रोमांचक मैच देखने को मिले क्योंकि सभी टीमों के बीच शीर्ष स्थान के लिए कड़ा मुकाबला हुआ।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के मेडिकल सर्विसेज के जीएम डॉ. सुधीर राय और विशिष्ट अतिथि टाटा स्टील के चीफ, स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी थे। एसपीएसबी के समिति सदस्य और स्पोर्ट्स डिपार्मेंट के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई