आदित्यपुर थाना रोड खाली जगहों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है.

आदित्यपुर नगर-निगम क्षेत्र का दैनिक हाट थाना रोड में लगे सब्जी मार्किट के सड़क किनारे खाली जगहों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. जो संक्रमण और बीमारियों को आमंत्रण दे रही है.
नगर निगम को बार बार कहने पर भी कोई साफ सफाई की कार्यवाही नही की जा रही है इस मुद्दे को उठाते हुए सतपति सेंटर के स्वामी मोतीलाल सतपति ने अपर नगर आयुक्त को पत्र सौंपने का निर्णय लिया है. मोतीलाल ने कहा कि अगर इस खाली जगह की साफ-सफाई करा दी जाए तो रोड पर लगने वाले दुकानों को शिफ्ट किया जा सकता है. इससे बाजार की सफाई हो जाएगी. वहीं मुख्य मार्ग पर फुटपाथी दुकानों की वजह से लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी.वही सतपति का कहना है कि ये खाली जगह सरकारी है जिसे थाना रोड में स्थापित पेट्रोल पंप वालो ने काले इट से घेर कर अपने कब्जे में कर रखा है

डीसी और कृषि उत्पादन बाजार समिति को भेंजेंगे पत्र
मोतीलाल ने कहा पत्र जिले के डीसी और कृषि उत्पादन बाजार समिति को भी भेजने की बात कही है. उन्होंने बताया कि इससे आदित्यपुर बाजार का सौंदर्यीकरण भी होगा और लोगों को मुख्य मार्ग और थाना रोड के जाम होने से मुक्ति मिल जाएगी.

बाईट – मोतीलाल सतपति , भुक्तभोगी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई