केरला समाजम हिंदी स्कूल, गोलमुरी, जमशेदपुर में केजी क्लास के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

केरला समाजम हिंदी स्कूल, गोलमुरी, जमशेदपुर में केजी क्लास के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 40 बच्चों ने भाग लिया बच्चे कई मनमोहक किरदारों में सामने आए बच्चों का उत्साह देखने योग्य था। वर्ग शिक्षिका गिन्नी कुमारी ने बच्चों को फैंसी ड्रेस के लिए तैयारी करवाई और निर्णायक मंडली के तौर पर अजय कुमार और आकाश कुमार के निर्णय के आधार पर बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान दी गई। पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के क्रियाकलाप की इंचार्ज प्रीति कुमारी के द्वारा संपन्न कराया गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीमान अनुरंजन जी के द्वारा बच्चों अभिभावक सभी का धन्यवाद देते हुए अभिभावकों को इन सब कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेने की आवश्यकता बताते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई