जमशेदपुर के आरबी सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा निशुल्क कंबल वितरण एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया

जमशेदपुर के आरबी सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा निशुल्क कंबल वितरण एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जहां इस दौरान गरीब जरूरतमंद लगभग 5000 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया

जुगसलाई स्थित शिव मंदिर परिसर में आरबी सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा दूसरी बार निशुल्क वितरण एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जहां इस कार्यक्रम में शहर के कोने-कोने से गणमान्य लोग शामिल हुए, कार्यक्रम में 5000 से अधिक जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया वहीं कई लोगों ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जानकारी देते हुए आरबी सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवाजी सिंह ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय आर बी सिंह के राह पर चलने का कार्य किया जा रहा है जहां गरीबों जरूरतमंदों को इस ठंड के मौसम में कंबल बांटा जा रहा है उन्होंने कहा कि लगभग 5000 की संख्या में जरूरतमंदों को कंबल दिया जा रहा है वहीं उन्होंने रक्तदान शिविर के संबंध में बताया कि डेढ़ सौ यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई