नई दिल्ली: करण जौहर इन दिनों अपने टॉक शो कॉफी विद करण के सीजन 8 को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। करण के इस शो पर स्टार्स बतौर गेस्ट शिरकत करते हैं, जहां पर वह स्टार्स से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई सवाल करते हैं। इस बार ‘कॉफी विद करण 8’ के लेटेस्ट एपिसोड में 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस काजोल और रानी मुखर्जी पहुंची। इस दौरान करण, काजोल और रानी तिगड़ी ने खूब धमाल मचाया और ‘कुछ कुछ होता है’ की शूटिंग के दिनों को याद किया। शो पर करण ने खुलासा किया कि सेट पर उन्होंने रानी के हाथ से खाने की प्लेट छीन ली थी।
‘कॉफी विद करण 8’ के लेटेस्ट एपिसोड के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में करण जौहर ने शो पर अपनी सुपरहिट फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ को लेकर बात की। करण की इस फिल्म में काजोल और रानी मुखर्जी मेन लीड में थीं। करण ने बताया कि शूटिंग के दौरान वह कैसे रानी की डाइट पर कंट्रोल करते थे। उन्हें अपनी डाइट को स्ट्रीकली फॉलो करना पड़ता था और इसके अलावा कुछ भी खाने पर पाबंदी थी।
करण जौहर ने शो दौरान रानी मुखर्जी को लेकर बात करते हुए बताया, ‘रानी से मैंने कहा था कि मॉरीशस में उन्हें एक शॉर्ट स्कर्ट पहननी है। इसलिए वह अपना वजन थोड़ा कम कर लें। इस पर रानी ने बड़े ही कॉन्फिडेंट से बोला हां मैं 4 से 5 किलो वजन कम कर लूंगी, लेकिन इसका बिल्कुल उल्टा हुआ। रानी का वजह 4 से 5 किलो कम होने की वजह से बढ़ गया। इसके बाद करण टेंशन में आग गए कि रानी ऑरेंज शॉर्ट स्कर्ट और शर्ट कैसे पहनेंगी।’ इसके बाद करण रानी का वजन करने के लिए खुद ही लग गए। उन्होंने रूम सर्विस को निर्देश दे दिया था कि कोई भी रानी मुखर्जी को खाना न दे।






