छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्रवाई: मुखबिर की सूचना पर मारा छापा, जानें 5 गिरफ्तारी की वजह

रायगढ़: जिले में पुलिस द्वारा अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है, इसी कड़ी में पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 177 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है।

दरअसल, कोसीर पुलिस को थाना कोसीर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने की मुखबिर से सूचना मिली, जिसपर पुलिस की टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से आरोपीगण रामदयाल बनज पिता बरतराम बनज उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम दहिदा , विष्णु मैत्री पिता लाखन सिंह मैत्री उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम अण्डोला, गंगाराम बनज पिता राजाराम बनज उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम दहिदा, चंद्रकुमार श्रीवास पिता कामता प्रसाद श्रीवास उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम जशुपर कछार और रम्भा बाई लहरे पिता सुखउराम लहरे उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम कोसीर नया बस्ती थाना कोसीर जिला सारंगढ बिलाईगढ छत्तीसगढ़।

अलग-अलग कुल 5 प्रकरणों में आरोपीगण से कुल जुमला 177 लीटर महुआ शराब कीमती 18850 रूपये को जब्त कर सीलबंद कर कब्जा पुलिस में लिया गया। मामला अजमानतीय प्रकृति का होने से आरोपीगण को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा ज्यूडिशियल रिमाण्ड मे भेजा गया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई