मेष
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. आज आप लोगों के सामने अपनी काबिलियत साबित कर पाएंगे. लंबे समय से जिस बात को लेकर परेशान थे उस परेशानी से भी राहत मिल सकती है.
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों के लिए ये आज का दिन अच्छा रहने वाला है. बड़ों की सलाह लेकर काम करें सफलता मिलेगी. जल्दबाजी में फैसले लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी.
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है, सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं. नौकरी और व्यापार के लिए भी आज का दिन अच्छा है. किसी से बिना वजह वाद-विवाद करने से बचें, नुकसान हो सकता है.
कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है, विरोधियों की वजह से परेशान हो सकते हैं. नकारात्मकता को छोड़कर अपने काम पर फोकस करें, सफलता मिलेगी.
सिंह
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता वाला रहने वाला है, आप काम और परिवार के बीच तालमेल बिठाने का प्रयास करेंगे. काफी समय से रुका हुआ धन आज वापस मिल सकता है. किसी भी बात की चिंता करने से बचें.
कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है, अपने सभी कामों को सुनियोजित तरीके से करने का प्रयास करेंगे. पैसों के लेन-देन के लिए आज का समय उचित नहीं है, ऐसा करने से बचें.
तुला
तुला राशि के लोगों के आज का दिन अच्छा रहेगा. काफी समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी, कोई शुभ समाचार मिल सकता है. जमीन संबंधी विवाद हल होंगे.
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए ये आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी करीबी से मुलाकात होगी. आज खर्च की अधिकता रह सकती है, इसलिए सोच-विचारकर जरूरी चीजों पर ही खर्च करें.
धनु
धनु राशि के लोगों के लिए ये आज का दिन मेहनत वाला रहेगा, काम की अधिकता की वजह से थकान हो सकती है. काम के साथ परिवार के लिए भी समय निकालने का प्रयास करें. किसी अनजान व्यक्ति की सलाह लेने से बचें.
मकर
मकर राशि के लोगों के आज का दिन सामान्य रहने वाला है. किसी करीबी से चल रहे मतभेद दूर होंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, परिवार के साथ मंदिर जा सकते हैं.
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, नौकरीपेशा लोग अपने काम समय से पूरा कर पाएंगे. व्यापारी वर्ग के लिए भी आज का दिन अच्छा है. अपने गुस्से पर काबू करें और किसी से विवाद करने से बचें.
मीन
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आज के दिन आप सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे. किसी दोस्त से मुलाकात भी संभव है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी.






