सेवा में,
श्री अश्विनी वैष्णव जी,
माननीय रेलवे मंत्री, भारत सरकार।
विषय:- टाटा अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन 18103 UP एवम 18104 down को 4 दिसंबर से लेकर 1 मार्च तक मौसम कारण से बंद किए जाने के विरोध में।
महाशय,
उपरोक्त वर्णित विषय के आलोक में समस्त कोल्हान की जनता की ओर से हमारी संस्था, “सांझी आवाज”, अस्थाई रूप से ट्रेन परिचालन बंद होने से यात्रियों को होने वाली परेशानियों-दुश्वारियों को आपके समक्ष रख रही है।
* टाटा अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 18103 अप और 18104 डाउन का परिचालन 4 दिसंबर 2023 से 1 मार्च 2024 तक बंद रहेगा। बंद किए जाने का कारण रेलवे प्रशासन द्वारा मौसम और कुहासा बताया गया है। यह भी सप्ताह में 2 दिन चलती है और इसे भी रोजाना किए जाने की जरूरत है।
* पहले झारखंड कोल्हान इलाके से उत्तर भारत को जानेवाले यात्री जम्मूतवी टाटानगर ट्रेन संख्या 18101 अप और 18102 डाउन की सुविधा का लाभ लेते थे, जो कोविद 19 के पहले रोजाना चलती थी। बाद में सप्ताह में दो दिन चल रही है। जिसे रोजाना किए जाने की जरूरत है।
* झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर एवं समस्त कोल्हान में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब के प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में रहते हैं और वही झारखण्ड वासी रोजगार की तलाश में हरियाणा, दिल्ली पंजाब को जाते हैं, उनके आवागमन का मुख्य साधन रेलवे ही है।
* ट्रेन संख्या 18101 अप और 18102 डाउन से बड़ी संख्या में लोग अमृतसर स्वर्ण मंदिर एवं जम्मू मां वैष्णो देवी के दर्शन करने को जाते हैं।
18103 अप और 18104 डाउन वाराणसी,अयोध्या, हरिद्वार एवं अमृतसर जैसे समृद्ध धार्मिक विरासत एवं अध्यात्म के साथ लोगों को जोड़ती है और एक मजबूत भारत के निर्माण में इसकी बड़ी भूमिका है।
* माननीय रेलवे मंत्री जी, तकनीकी एवं विज्ञान के क्षेत्र में भारत दुनिया के सभी देशों में अगली पंक्ति में खड़ा है। हम अंतरिक्ष एवं चांद को पहुंच चुके हैं और सूचना प्रौद्योगिकी में अमेरिका चीन जापान को पीछे छोड़ चुके हैं। तकनीकी रूप से परिपूर्ण भारत में क्या मौसम के आधार पर ट्रेन का परिचालन बंद किया जा सकता है जबकि आज जीपीएस सिस्टम (global position system) से सारा कार्य हो रहा है। अब यदि मौसम का हवाला देखकर ट्रेन बंद किया जा सकता है तो भारत की तकनीकी क्षमता पर, आपकी सोच पर रेलवे प्रशासन सवाल खड़े कर रहा है।
आपसे अनुरोध है कि आप अपने प्रभाव का प्रयोग कर इस ट्रेन का परिचालन बंद होने से रोके।
बिहार उत्तर प्रदेश हरियाणा एवं पंजाब हिमाचल कश्मीर को जाने वाले यात्री आपके इस शुभ कार्य के लिए हमेशा यह लोग उपिस्थ्न थी सतबीर सिंह “सोमू” जगतर सिंह नागी, अर्जुन वालिया , रजिंदर सिंह लाली गुरजिंदर सिंह पिब्टू तरवीबदर भाटिया पी
प्रतिलिपि
1. श्री अर्जुन मुंडा, जनजातीय कल्याण मंत्री, भारत सरकार।
2. श्री विद्युत वरण महतो, सांसद लोकसभा जमशेदपुर।
3. सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव, भारतीय जनता पार्टी।






