अतिक्रमण पनप रहा, वन विभाग की हो रही किरकिरी

बैकुण्ठपुर। कोरिया जिले में वन भूमि में अतिक्रमण को लेकर वन विभाग की लगातार किरकिरी होती रही है। कार्यवाही के नाम पर गांव के किनारे छोर से अतिक्रमण हटा कर वन विभाग वाह वाही भी लूट अपने उच्य अधिकारियो से पीठ भी थप थाप्वा लेता है। पर क्या सही मायनों में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने में विभाग खरा उतरा है इस खबर को पढ़ समझ कर आप खुद जवाब तलास लेंगे।

कोरिया वन मंड़ल के बैकुंठपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत बैकुंठपुर से सोनहत पहुच मार्ग घाट समाप्ति या यूं कहें पहाड़पारा के पास वन भूमि में सालों पूर्व एक कच्चे का केवल घर था आज देखिए कई झोपड़ी यहाँ तक कि लगभग वीराने में झोपड़ी में गुटका,सिगरेट,चिप्स की दुकान लेकर अतिक्रमणकारी बैठ गए है। इतना ही नही झोपड़ी बनाने में मोटी मोटी बल्लियों का उपयोग किया गया है। फिर वन विभाग के आला अधिकारी इस सड़क मार्ग से आंनदपुर नर्सरी,सोनहत, देवगढ़ वन परिक्षेत्र का निरीक्षण करने भी जाते है पर लगता है साहब की नजर निर्माण कार्यो से हटती नही तभी तो सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण दिखाई नही दे रहा है और वन भूमि का सत्यानास कर मानव जंगल की ओर जंगल की जमीन में बसता जा रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई