महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 21 नवंबर को अपने गृह क्षेत्र के बादाम पहाड़ स्टेशन से तीन नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। जिसे लेकर रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है।
चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत आगमन को लेकर बादामपहाड़ और रायरंगपुर स्टेशन का दौरा किया है। जीएम के साथ चक्रधरपुर रेल मंडल के डी आर एम और अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
आपको बता दे महामहिम राष्ट्रपति 21 नवंबर को को अपने गृह क्षेत्र रायरंगपुर और बदामपहाड़ दौरे पर आएँगी।
वे यहाँ चक्रधरपुर रेल मंडल के बदामपहाड़ और रायरंगपुर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित किये जा रहे विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगी। इसके साथ ही बदामपहाड़ रेलवे स्टेशन से शुरू होने वाले दो नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन बादामपहाड़ से शालीमार, बादामपहाड़ से रारकेला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगी इसके अलावा रष्ट्रपति बादामपहाड़ से टाटानगर के लिए मेमू ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।
बादामपहाड़ से टाटा मेमू सप्ताह मे छह दिन चलेगी।
जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति बादामपहाड़ से रायरंगपुर तक नई ट्रेन मे सफर भी करेंगी।
21 नवंबर के इस कार्यक्रम मे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,ओड़िसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, राज्यपाल रघुवर दस,धर्मेंद्र प्रधान के अलावा कई सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे।
रष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा सभी तैयारियां पुरी कर ली गई है। दक्षिण पुर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने बताया की 21 नवंबर को सुबह 9.30बजे से 10.30 बजे के बीच राष्ट्रपति बादामपहाड़ से तीन नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी इसके अलावा बादापहाड़ और रायरंगपुर के नए स्टेशन भवन की नीँव रखेगी।






