नौकरी का ऐसा लालच…बेटा बना बाप का दुश्मन

रामगढ़: झारखंड से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। एक 25 साल का युवक अपने ही पिता की हत्या का सुपारी दे दिया। जी हां… नौकरी की लालच में आकर युवक ने एक शख्स को अपने पिता को जान से मारने का काम सौंपा। आरोपी बेटे ने अपने पिता पर फायरिंग करा दी। युवक के पिता सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (सीसीएल) में नौकरी करते हैं। युवक उनकी हत्या करा अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाना चाहता था। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, युवक के पिता रामजी मुंडा को 16 नवंबर को रामगढ़ जिले के मटकमा चौक पर दिनदहाड़े अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद आनन-फानन में उन्हें गंभीर हालत में रामगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में उनका इलाज रांची के एक हॉस्पिटल में चल रहा है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान उनके बेटे अमित मुंडा की कथित संलिप्तता पाई गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका बेटा अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने के लिए कथित तौर पर हमलावरों को सुपारी दिया था। हमलावरों ने रामजी मुंडा पर गोली चला दी जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई