भुवनेश्वर: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा पहुंची हैं. मयूरभंज में उनका भव्य स्वागत किया गया है. वह दो दिनों तक मयूरभंज में रहेंगी. वह आज वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से बारीपदा पहुंचीं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बारीपदा में अखिल भारतीय संताली लेखक सम्मेलन में शामिल होंगी. इसके बाद वह मयूरभंज के कुलियाना ब्लॉक में एक निजी स्कूल का उद्घाटन करेंगी। बाद में, वह दोपहर में रायरंगपुर जाएंगी और वहां कुछ लोगों से मुलाकात करेंगी। महामहिम रात्रि विश्राम अपने आवास पर करेंगी।
21 नवंबर को एसएलएस स्कूल का दौरा होगा और फिर रायरंगपुर सब डिविजनल पोस्ट ऑफिस के उन्नयन के बाद इसका शुभारंभ किया जाएगा। देश के प्रथम नागरिक बादामपहाड़ स्टेशन से तीन ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे. वह 32 किलोमीटर का सफर ट्रेन से भी करेंगी.






