जमशेदपुर की ओर से सीतारामडेरा स्थित चर्च प्रांगण में तीन दिवसीय आत्मिक जागृति सभा

इम्मानुएल बैपतिस्ट चर्च, सीतारामडेरा, जमशेदपुर की ओर से सीतारामडेरा स्थित चर्च प्रांगण में तीन दिवसीय आत्मिक जागृति सभा *” आशीष महोत्सव”* का द्वितय दिन आज आत्मिक हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह आशीष महोत्सव 2025 में इम्मानुएल बैपतिस्ट चर्च के 100 वर्ष ( शताब्दी वर्ष ) समारोह की शुरुआत के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत आज शाम 6:00 बजे पास्टर अजहर परीक्षा के प्रार्थना के द्वारा हुई। तत्पश्चात चर्च के आराधना दल द्वारा स्तुति एवं आराधना के गीतों की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक पास्टर एलियाजर टोप्पो के द्वारा की गयी। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ नीतू पी चौधरी एवं मुख्य आराधक पास्टर डेविड सोलोमन का मंच पर स्वागत किया गया। उसके पश्चात मुख्य आराधक पास्टर डेविड सोलोमन द्वारा परमेश्वर की उपस्थिति को आराधना के द्वारा उपस्थित जनसमुह में पिरोया गया। तत्पश्चात चर्च के सह सचिव भाई पी आर चौहान द्वारा प्रार्थना की गई। उसके उपरांत मंच मुख्य वक्ता डॉ नीतू पी चौधरी को सौंप दिया गया। जिन्होंने परमेश्वर के पवित्र आत्मा की अगुवाई में परमेश्वर के जिवित वचन को उपस्थित विश्वासियों के लिए प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि पाप करने पर उसका परिणाम झेलना पड़ता है, परंतु परमेश्वर का धन्यवाद हो कि जब व्यक्ति क्षमा माँगता है तो प्रभु उसे माफ़ भी करते हैं और उसके जीवन को बहाल भी करते हैं । अपनी हर उन्नति में श्रेय केवल परमेश्वर को दें, क्योंकि जब तक प्रभु ना चाहें तब तक मनुष्य कुछ भी बड़ा हासिल नहीं कर सकता । और जितना आप बड़े बनते हैं उतना ही आपको नम्र हो जाना चाहिए, क्योंकि घमंड गिरने का कारण बनता है ।
यदि आप प्रभु के वचन पर चलते हैं और उनकी बतायी बातों का पालन करते हैं तो आप अपने परिवार में ख़ुशहाली और स्मृद्धि को देखेंगे और समाज के लिए भी बड़ी आशीष का कारण बनेगे। तत्पश्चात डॉ नीतू ने परमेश्वर से उपस्थित बीमारों एवं विश्वासियों के लिए प्रभु ईशू मसीह के नाम से प्रार्थना की। उसके बाद महासचिव शमसुल महापात्र ने सूचनाओं को प्रदान की। कल सुबह 8:30 बजे से सुबह 10:00 बजे तक चर्च की विशेष आराधना की जाएगी, जिसमें डॉ नीतू परमेश्वर के वचन को प्रचारित करेंगी। तत्पश्चात 10:30 बजे से जवानों एवं परिवारों के लिये विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गयाहै। इस कार्यशाला को करने का मुख्य उद्देश्य आज के परिस्थिति में प्रत्येक जवानों एवं परिवारों के आत्मिक जीवन को जागृत कर के आध्यात्मिक एवं समाजिक दिशा में प्रज्वलित करना है। साथ ही साथ शाम 5:30 बजे से प्रत्येक परिवारों के लिये आशीष महोत्सव की अंतिम सभा का आयोजन किया गया है। उपरोक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चर्च कमिटी, महिला समिति, उद्योग (जवान) समिति की अथक प्रयास किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में चर्च के अध्यक्ष रौनक दास, महासचिव शमसुल महापात्र, उपाध्यक्ष माईकल दास, सह सचिव प्रतुष चौहान, खजांची थोमसन बेहरा, डीकन कमलेश एंड्रयू, हेरोध कुमार, आईसक शमसुल, जे प्रधान, कमिटी मेंबर अशोक मुखी, डिकसन नाथ, शंकर, जेम्स तिग्गा, सामसन मुर्मू, काजल दास, रेव शिशिर जॉन, सिस्टर शर्मिला, सिस्टर चौहान, सिस्टर बंदना, सिस्टर मॉयूलिन, भाई सोमेश, भाई अभिषेक, भाई निर्मित, भाई मोनु, सिस्टर रिया सहित काफी संख्या में सदस्य गणों का योगदान रहा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई