मेष
आज का दिन आपके लिए फलदायक रहने वाला है. लाभ के अवसर आपको मिलते रहेंगे, लेकिन उन्हें पहचानकर उनका सदउपयोग आपको ही करना होगा.आर्थिक पक्ष में थोड़ा पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा. जीवनसाथी का सहयोग और प्यार आपको भरपूर मिलेगा.
वृषभ
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं वाला है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे तो कुछ खुशी की खबर आपके हाथ लग सकती है. कारोबार में आपको अपनी पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास भी और बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी.
मिथुन
आज का दिन आपके लिए परोपकार के लिए रहेगा. लेनदेन के मामलो में थोड़ी सतर्कता रखनी पड़ेगी. किसी अनजान व्यक्ति पर यदि भरोसा करेंगे, तो वह आपके उस भरोसे का फायदा उठा सकता हैं. किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है. आप अपनी भावनाओं का नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है.
कर्क
आज का दिन कारोबार के लिए अच्छा रहने वाला है. आपकी कुछ योजनाएं आपको अच्छा लाभ देंगी. आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. विभिन्न विषयों को लेकर स्पष्टता बढ़ेगी. कारोबार में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. किसी नए वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा.
सिंह
आज पहले की मेहनत रंग लाएगी, लेकिन यदि आप कठिन परिश्रम करेंगे, तभी आपको इसका लाभ मिलेगा. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी परिजन की मदद से दूर होगी.
कन्या
आज आप खुश रहेंगे. जरूरी कामों को समय रहते पूरा करें, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती हैं.बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें. कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे, विरोधियों से सतर्क रहे.
तुला
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाएं वाला है. जल्दबाजी में आप कोई निर्णय ना लें.आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती हैं. परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है. यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें.
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है. माजिक कार्यों में मन लगेगा. परिवार में किसी हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. व्यापारिक विषयों पर ज्यादा फोकस रहेगा. नौकरी में कार्यरत लोगों पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है.
धनु
आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर पाएं, तो अच्छा रहेगा. अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं, तो उसके लिए आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं. समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी. आपकी कुछ योजनाओं पर यदि विराम लगा हुआ था, तो वह दूर हो सकता है.
मकर
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आप परिवार के सदस्यों के साथ पुरानी यादों को साझा करेंगे. विद्यार्थियों को आज शिक्षा में रणनीति बनाकर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अपनी परीक्षा में सफलता आसानी से हासिल कर पाएंगे. रचनात्मक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी. कुंभ
आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है. आप अपने बढ़ते खर्च को लेकर परेशान रहेंगे,. कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिससे आपको खुशी होगी.
मीन
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है. आप किसी से कोई वादा या वचन ना करें और श्रेष्ठ कार्य में आप आगे बढ़ेंगे. आपका आकर्षण को देखकर लोगों को हैरानी होगी. विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी. नौकरी में कार्यरत लोगों के हाथ कोई अच्छा प्रस्ताव लग सकता है.






