23 नवंबर मानगो के गुरूद्वारा रोड़ मुस्लिम बस्ति मे माँ दुर्गा जागरण समिति द्वारा महाजागरण आयोजित

जमशेदपुर : आज दिनांक 18 नवंबर2023, संध्या 5 बजे मानगो गुरूद्वारा रोड़, मुस्लिम बस्ती मे माँ दुर्गा जागरण समिति के सदस्यों द्वारा दिनांक 23 नवंबर2023 को आयोजित होने वाले महाजागरण की सुचना शहरवासियों को देने के उद्देश्य से प्रेस सम्मेलन आयोजित किया गया।

प्रेस सम्मेलन मे समिति के सदस्यो ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह समिति 28 वर्ष पुरानी है जो वर्तमान के सदस्यो के पिता-चाचा द्वारा निर्मात किया गया था जिसका एक मात्र उद्देश्य माँ दुर्गा का जागरण करना था जिसमे अब वो पदाधिकारी बने है लगभाग 12 साल बाद फिर से समिति सगंठित हुए है।

जागरण समिति के सदस्य विवेक शर्मा ने बताया कि इस महाजागरण के द्वारा हम बस्ति के युवा बस्ति मे एकता और प्रेम, सद्भावना लाना चाहते है।
इस महाजागरण मे माँ दुर्गा के भजन गाने शहर के सुप्रसिद्ध भजन गायक आशुतोष तिवारी अपनी जागरण मंडली के साथ सम्मिलित होंगे।
जिसकी तैयारी को लेकर समिति मानगो नगर निगम एंव सुरक्षा के सम्बध मे मानगो थाना को पत्रचार कर चुकी है।
आपको बता दें कि समिति द्वारा एक अनुदान नंबर 9142163431 (Vivek Sharma) जारी किया गया है जिसे माँ दुर्गा के महाजागरण मे सहयोग करने के इच्छुक व्यक्ति अपना दान ऑनलाइन दे सकते हैं।

प्रेस सम्मेलन मे माँ दुर्गा जागरण समिति से प्रेम दीक्षित, सागर कालरा,चन्दन शर्मा, विवेक शर्मा, अरविंद श्रीवास्तव, विवेक गुप्ता, रोहित दीक्षित, राणा चक्रवर्ती, लवकिशोर तिवारी सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई