इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी है. जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं. सूचना मिलने तक शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है…
गिरिडीह। गिरिडीह में शनिवार की सुबह बड़ी दुर्घटना की सूचना मिली है. दरअसल, बिरनी थाना क्षेत्र के बाघमारा लुकैया गांव में सुबह 3 बजे एक बाराती वाहन पेड़ से टकरा गयी. इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी है. जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं. सूचना मिलने तक शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मृतकों में 4 गजोडीह और एक चरघरा पहरियाडीह गांव के रहने वाले हैं.
जानकारी के मुताबिक सभी लोग स्कॉर्पियो से बिरनी थाना क्षेत्र के थोरिया से टिकोडीह गांव गये हुए थे. रात में भोजन करने के बाद सभी लोग वाहन से वापस अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान उनकी टक्कर एक पेड़ से हो गयी. जिससे घटनास्थल पर ही 5 लोगों की मौत हो गयी. वहीं, वाहन के परखच्चे उड़ गये. सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाला.






