वर्ल्ड कप: अचानक सारा ध्यान वाजमा अयूबी की ओर मुड़ा, जानें क्यों चर्चा में है?

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने मौजूदा विश्व कप में अपना दबदबा दिखाया है। पहले लीग मैचों और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी भारत ने जीत हासिल की। रोहित एंड कंपनी की जीत की खुशी के बीच अचानक सारा ध्यान अफगानी फैन वाज़मा अयूबी की ओर मुड़ गया, जो अपनी अदाओं से लाखों लोगों के दिलों को लुभा रही हैं।

उनके समर्थन और खेल के प्रति अटूट उत्साह ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। जिससे कई लोग उनके फैन बन गए हैं और उनसे जुड़ी बातें जानने के लिए उत्सुक हैं।

अयूबी मौजूदा आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के स्टार आकर्षणों में से एक रही है। इससे पहले, वह इस साल आयोजित एशिया कप में भी देखी गई थी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई