6 साल की बच्‍ची के साथ 16 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म का प्रयास, निकला पड़ोसी

गाजियाबाद: गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना इलाके में 6 साल की बच्‍ची के साथ 16 साल के एक किशोर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के माता-पिता ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की। पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

किशोर बच्ची के पड़ोस में ही रहता है और बच्ची के घर इसका आना-जाना रहता था। पीड़ित बच्ची की मां ने 15 नवंबर को पुलिस को बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 15 नवंबर को पीड़ित बच्ची के माता-पिता ने थाना साहिबाबाद में सूचना दी थी क‍ि उनके पड़ोस में रहने वाले 16 साल के एक किशोर ने उनकी बेेेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई