आज जेम्को छठ घाट के सामने भरपूर मात्रा में मिट्टी हो जाने के कारण। व्रत धारी को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता था सूचना मिलते ही करनदीप सिंह ने समाजसेवी शिव शंकर जी को सूचित किया तो उन्होंने जेसीबी मशीन भिजवाकर छठ घाट के समीप साफ सफाई करवा दी की व्रत धारी को छठ पूजा के कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। करनदीप सिंह ने और जेम्को छठ घाट समिति ने इस काम के लिए समाजसेवी शंकर जी का बहुत-बहुत धन्यवाद किया है। और करनदीप सिंह ने बताया की छठ पूजा के लिए छठ घाट तैयार हो गया है। कल से इसमें पानी छोड़ा जाएगा। और मौके पर उपस्थित अनिल प्रकाश, करनदीप सिंह , कंचन सिंह, मजो, कृष्णा, राजू और अन्य उपस्थित थे।






