*टीडी-जेएस गठबंधन 11-सूत्रीय प्रारंभिक संयुक्त घोषणापत्र लेकर आया

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में आरक्षण के मुद्दे पर मराठा समुदाय के 23 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मार्लाक गांव का निवासी दाजिबा रामदास कदम किसी काम से शहर आया था और 11 नवंबर को जेंडा चौक क्षेत्र में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

उन्होंने कहा कि दाजिबा बेहोश हालत में मिला था और उसके रिश्तेदारों को इस बारे में सूचित किया गया। अधिकारी ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान 12 नवंबर को उसकी मौत हो गई।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई