वोट की खातिर मंत्री जी ने फैलाई झोली, बहाए आंसू

शिवपुरी: मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए उम्मीदवार सारा जोर लगाए हुए हैं। शिवपुरी के पोहरी विधानसभा क्षेत्र में तो भाजपा उम्मीदवार और राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा ने मतदाताओं के सामने झोली फैलाकर वोट की भीख मांगी और आंसू भी बहाए।

शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र सेे सिंधिया समर्थक पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ाम् उम्मीदवार है । बीते रोज वे मंच से रोते गिड़गिड़ाते और जनता से झोली फैला कर वोटों की भीख मांगते नजर आए। भाजपा प्रत्याशी राठखेड़ा ने मंच से जनता को साष्टांग प्रणाम भी किया।

सभा के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक गरीब किसान के बेटे को महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया और मामा बल्लभ भवन में पहुंचाएंगे। राठखेड़ा ने कहा कि मैं आपसे भीख मांगता हूं, मेरी लाज रख लो। आने वाली 17 तारीख को सभी भाई फूल को वोट दें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित