राहुल गांधी बताएं कितने पीएम और सीएम दिए ओबीसी के, मुख्यमंत्री शिवराज ने पूछा सवाल

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल किया है कि वह बताएं कि कांग्रेस ने देश को कितने प्रधानमंत्री और मध्य प्रदेश को कितने मुख्यमंत्री अन्य पिछड़ा वर्ग के दिए हैं।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश के प्रवास पर आ रहे हैं और उनकी भोपाल में जनसभा व रोड शो है।

राहुल गांधी के इस प्रवास के पहले उनसे मुख्यमंत्री चौहान ने सवाल पूछा है और कहा है कि राहुल गांधी मध्य प्रदेश में है, इधर-उधर की बात करते हैं। पहले वह ये बताएं कि कांग्रेस ने नेहरू जी से लेकर मनमोहन सिंह तक कितने ओबीसी प्रधानमंत्री बनाए। देश में और पंडित रविशंकर शुक्ल से लेकर दिग्विजय सिंह तक कितने ओबीसी मुख्यमंत्री बनाए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित