ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने परिवार संग मनाई दिवाली, देश वासियों को दी शुभकामनाएं

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने परिवार संग मनाई दिवाली, देश वासियों को दी शुभकामनाएं

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने अपने एग्रीको स्थित आवास पर पूरे परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ दीपावली मनाई. इससे पूर्व उन्होंने माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की. इसके उपरांत उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों के साथ अपने आवास के समक्ष पटाखे फोड़े और जमकर दीपावली की खुशियां बांटी. राज्यपाल ने सर्वप्रथम देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और कहा कि उन्होंने माता लक्ष्मी और भगवान गणेश के साथ, कुबेर महाराज की पूजा अर्चना की है. उनसे यह कामना की है कि अपने परिवार के साथ-साथ समस्त देशवासियों के घर में उजाला आए और देशभर के गरीब, शोषित, वंचित, उपेक्षित वर्ग के लोगों के जीवन में भी खुशहाली आए और भारत विश्व गुरु बने इसकी कामना भगवान गणेश और माता लक्ष्मी से की है. इस अवसर पर उनके घर पर बधाई देने वालों का ताता लगा रहा लोग देर रात तक उनके घर पर बधाई देने के लिए पहुंचते रहे. रघुवर दास और उनके परिवार के सभी सदस्यों ने जमकर आतिशबाजी की और दिवाली की खुशियां बांटी.।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित