मेष राशि वाले सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन की बात हो सकती है. आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा. जिन लवमेट्स के बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहा था आज उनके बीच नजदीकियां आएंगी.
वृषभ राशि वालों का पूरा दिन बाहरी कार्यों की भागदौड़ में निकलेगा. पैसों के लेन-देन को लेकर सावधान रहें. पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा. यात्रा करते वक्त जल्दबाजी या लापरवाही न करें.
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आरामदायक रहेगा. आप शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे. सामाजिक कार्यों में भी शामिल हो सकते हैं.
मिथुन राशि वालों के मनचाहे कार्य पूरे होंगे. व्यवसाय में तरक्की होगी. संतान पक्ष की ओर से ऐसे समाचार मिलेंगे, जिनसे आप खुश हो जाएंगे. महिलाएं आज यात्रा पर जा सकती हैं.
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है. कार्यक्षेत्र पर वर्क लोड़ रहेगा. आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी. पार्टनर के साथ शादी का प्लान कर सकते हैं.
मीन राशि वाले जातक आज थोड़ा परेशान हो सकते हैं. अगर आपका कोई जरूरी कार्य है तो उसे आज ही निपटा लें. आज आप किसी नए व्यवसाय की भी शुरुआत कर सकते हैं.






