टाटानगर स्टेशन के पार्सल गेट के समीप सात नंबर रेल ट्रैक पर शनिवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ.

टाटानगर स्टेशन के पार्सल गेट के समीप सात नंबर रेल ट्रैक पर शनिवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ. सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. मृतक की पहचान शिव शंकर कुमार (34) के रूप में हुई है, जो मेकॉन लिमिटेड कंपनी में ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत था. आशंका व्यक्त की जा रही है कि मालगाड़ी के सामने कूद कर युवक ने आत्महत्या कर ली है. फिलहाल रेल पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. मृतक मूल रूप से वैशाली बिहार का रहने वाला था.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित