सनी लियोनी ने इस बात के लिए मुंबई पुलिस को बोला थैंक्स

मुंबई : एक्ट्रेस सनी लियोनी हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। फैंस उनके लुक्स और क्यूट अंदाज के दीवाने हैं। सनी एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। सनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी काम वाली महिला की बेटी की गुमशुदगी की बात बताई थी। उन्होंने बताया था कि बच्ची लापता हो गई है और वो लोग उसकी तलाश कर रहे हैं।

सनी ने इसके लिए फैंस से भी मदद मांगी थी और बच्ची को खोज निकालने वाले के लिए 50 हजार रुपए इनाम भी रखा था। खुशी की बात है कि बच्ची मिल गई है। सनी ने इसके लिए एक धन्यवाद पत्र में मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया। गुमशुदगी के 24 घंटे बाद बच्ची का पता चल गया।

सनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “हमारी प्रार्थनाओं का जवाब मिल गया है! भगवान बहुत महान हैं! भगवान इस परिवार को आशीर्वाद दें। परिवार की ओर से मुंबई पुलिस को बहुत बहुत धन्यवाद और हमें अनुष्का गायब होने के 24 घंटे बाद वापस मिल गईं। पोस्ट को साझा करने और समाचार को वायरल करने के लिए मेरे सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद, मैं सभी को हृदय से धन्यवाद देती हूं।

Leave a Comment