मलाइका ने बेटे अरहान को 21वें जन्मदिन पर यूं किया विश

मुंबई : मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान आज गुरुवार (9 नवंबर) को 21 साल के हो चुके हैं। इस खास मौके पर मलाइका ने कुछ खास तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। हालांकि मलाइका व अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन वे अरहान की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अरहान संग फोटो अपलोड की हैं।

उन्होंने फैंस को अरहान की मिडनाइट बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है। अरहान मां के आगे चलते हुए दिख रहे हैं। मलाइका ने कैप्शन लिखा, “मां हमेशा आपका साथ देती हैं मेरे बच्चे…मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।” मलाइका ग्रे सूट के साथ गोल्डन ज्वेलरी पहने हुए है। उन्होंने लाल लिपस्टिक लगाई है। अरहान ने ब्लैक आउटफिट के ऊपर टैंग जैकेट को कैरी किया है।

दूसरी तस्वीर में कैप्शन में लिखा,“मेरे बेबी बॉय को शुभकामनाएं, आज 21 साल।” इस तस्वीर में मां-बेटे को मैचिंग ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है। बता दें कि अरहान का जन्म साल 2002 में हुआ था। साल 2016 में मलाइका व अरबाज के रास्ते अलग-अलग हो गए थे। अरहान फिलहाल यूएस में पढ़ाई कर रहे हैं।

Leave a Comment