दिल्ली में भिलाई रीजनल सेन्टर की मीटिंग संपन्न

भिलाई। नई दिल्ली में आयोजित ललित कला अकादमी के एक्जीक्यूटिव बोर्ड मीटिंग मे शहर के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार अंकुश देवांगन ने भिलाई मे अतिशीघ्र रीजनल सेन्टर खोलने की मांग की है। उनके प्रस्ताव को ध्वनिमत से स्वीकृति करते हुए सभा ने प्रस्ताव को मंत्रालय भेजने की संस्तुति की है। इस दौरान ललित कला अकादमी के चेयरमैन प्रोफेसर वी नागदास, संस्कृति मंत्रालय की वरिष्ठ सचिव उमा नंदूरी, इंदिरा गांधी नेशनल आर्ट म्यूजियम के सेक्रेटरी सच्चिदानंद जोशी, फाइनान्स सेक्रेटरी, अकादमी सेक्रेटरी राजीव कुमार, डिप्टी सेक्रेटरी रहस मोहन्ती, मंत्रालय सचिव कुमार जोशी तथा एक्जीक्यूटिव बोर्ड के समस्त सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment