भक्ति में डूबीं रवीना टंडन का वीडियो हो रहा वायरल

मुंबई ; 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन फिलहाल उत्तराखंड में हैं। रवीना आज गुरुवार (9 नवंबर) सुबह अपनी बेटी राशा थडानी के साथ ऋषिकेश पहुंचीं, जहां उन्होंने परमानंद घाट पर साधु-संतों के साथ दिव्य गंगा आरती की। इस दौरान रवीना भगवान की भक्ति में डूबी नजर आईं। रवीना ने रेड कलर का सूट पहना हुआ था। साथ में उन्होंने शोल भी ओढ़ा हुआ था। रवीना के तिलक लगा था।

भजन गाते हुए पुजारी उन्हें गाइड कर रहे थे। साथ ही वीडियो में रवीना की बेटी राशा भी नजर आई। संतों के साथ भजन गाती और गंगा आरती करते हुए रवीना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रवीना व राशा इससे पहले हाल ही मुंबई के फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में भी शामिल हुई थीं। उल्लेखनीय है कि रवीना ने साल 1991 में ‘पत्थर के फूल’ से अपने एक्टिंग करिअर की शुरुआत की थी।

इसमें उनके अपोजिट सलमान खान थे। इसके बाद रवीना ‘जीना मरना तेरे संग’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘जमाना दीवाना’, ‘मोहरा’, ‘आतिश’, ‘दिलवाले’, ‘लाडला’, ‘आंटी नं.1’, ‘इम्तिहान’, ‘दूल्हे राजा’ जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। अब रवीना ‘घुड़चढ़ी’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखाई देंगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई