जमशेदपुर के साकची स्थित इंजिनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान ‘‘नारायणा आई.आई.टी./नीट एकेडमी द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर नारायणा स्काॅलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (एनसैट) का आयोजन किया गया. परीक्षा का आयोजन पिछले 1 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023 तक ऑफलाइन एवं ऑनलाइन किया गया था. नारायणा इन्स्टीट्यूट के नेशनल एकेडिक हेड श्याम भूषण ने बताया कि इस परीक्षा का परिणाम 5 नवम्बर को जारी किया गया. इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 8वीं से 12वीं क्लास तक के छात्रों को एक वर्षीय एवं दो वर्षीय क्लास रूम प्रोग्राम में शत-प्रतिशत तक स्काॅलरशिप दिया गया है, जो कि नारायणा के किसी भी प्रवेश परीक्षा से अधिक है. जमशेदपुर केन्द्र के निदेशक सह नारायणा इन्स्टीट्यूट के नेशनल एकेडिमक हेड श्याम भूषण ने बताया कि नारायणा स्काॅलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (एनसैट) की परीक्षा का मुख्य उद्देश्य यह है कि छात्रों की प्रतियोगी क्षमता को विकसित करना साथ ही साथ कोई भी प्रतिभाशाली छात्र आर्थिक चुनौतियों के कारण अपने सपनों से समझौता न करें क्योंकि नारायणा ग्रुप ऐसे छात्रों को आगे लाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करता है.,Lagatar News
होम न्यूज़ डायरी झारखंड न्यूज़ देश-विदेश बिहार ऑफबीट आखर ओपिनियन खेल व्यापार मनोरंजन हेल्थ ENGLISH
जमशेदपुर : नारायणा का स्काॅलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट एनसैट-2023 का रिजल्ट जारी, जमशेदपुर के छात्रों का रहा बेहतरीन प्रदर्शन
by Lagatar News 05/11/2023
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित इंजिनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान ‘‘नारायणा आई.आई.टी./नीट एकेडमी द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर नारायणा स्काॅलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (एनसैट) का आयोजन किया गया. परीक्षा का आयोजन पिछले 1 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023 तक ऑफलाइन एवं ऑनलाइन किया गया था. नारायणा इन्स्टीट्यूट के नेशनल एकेडिक हेड श्याम भूषण ने बताया कि इस परीक्षा का परिणाम 5 नवम्बर को जारी किया गया. इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 8वीं से 12वीं क्लास तक के छात्रों को एक वर्षीय एवं दो वर्षीय क्लास रूम प्रोग्राम में शत-प्रतिशत तक स्काॅलरशिप दिया गया है, जो कि नारायणा के किसी भी प्रवेश परीक्षा से अधिक है. जमशेदपुर केन्द्र के निदेशक सह नारायणा इन्स्टीट्यूट के नेशनल एकेडिमक हेड श्याम भूषण ने बताया कि नारायणा स्काॅलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (एनसैट) की परीक्षा का मुख्य उद्देश्य यह है कि छात्रों की प्रतियोगी क्षमता को विकसित करना साथ ही साथ कोई भी प्रतिभाशाली छात्र आर्थिक चुनौतियों के कारण अपने सपनों से समझौता न करें क्योंकि नारायणा ग्रुप ऐसे छात्रों को आगे लाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करता है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : ब्राउन शुगर पैडलर डॉली परवीन को मारी गोली, हालत गंभीर
WHATSAPP CHANNEL JOIN
एनसैट-2023 (ऑफलाइन) में जमशेदपुर के कक्षानुसार टाॅपर्स
सातवीं कक्षा : मिलिन्द वत्स (ऑल इंडिया रैंक-55, जमशेदपुर रैंक – 1), सुचिस्मिता पाल (ऑल इंडिया रैंक-69, जमशेदपुर रैंक – 2), निमिष सिन्हा (ऑल इंडिया रैंक-116, जमशेदपुर रैंक – 3)
आठवीं कक्षा : अभिनव शंकर (ऑल इंडिया रैंक-33, जमशेदपुर रैंक – 1), अनंत राज (ऑल इंडिया रैंक-51, जमशेदपुर रैंक – 2), सक्षम कुमार (ऑल इंडिया रैंक-142, जमशेदपुर रैंक – 3)
नौवीं कक्षा : अदित्य ठाकुर (ऑल इंडिया रैंक-34, जमशेदपुर रैंक – 1), रामा मिश्रा (ऑल इंडिया रैंक-47, जमशेदपुर रैंक – 2), सौरिम्या प्रतिहार (ऑल इंडिया रैंक-97, जमशेदपुर रैंक – 3)
10वीं कक्षा-जेईई : अयान सिंह (ऑल इंडिया रैंक-12, जमशेदपुर रैंक – 1), सेजल जयसवाल (ऑल इंडिया रैंक-85, जमशेदपुर रैंक – 2), अनजनेया श्रीवास्तव (ऑल इंडिया रैंक-85, जमशेदपुर रैंक – 2), आसित प्रसाद (ऑल इंडिया रैंक-91, जमशेदपुर रैंक – 3), आदित्य सिन्हा (ऑल इंडिया रैंक-91, जमशेदपुर रैंक – 3)
10वीं कक्षा-नीट : कृष्णा सिंह (ऑल इंडिया रैंक-50, जमशेदपुर रैंक – 1), आदित्य गौतम (ऑल इंडिया रैंक-75, जमशेदपुर रैंक – 2), अनुपम कुमारी (ऑल इंडिया रैंक-151, जमशेदपुर रैंक – 3)
11वीं कक्षा-जेईई : अदित्य प्रभात (ऑल इंडिया रैंक-48, जमशेदपुर रैंक – 1), जयेश लाल (ऑल इंडिया रैंक-127, जमशेदपुर रैंक – 2), विनित कुमार (ऑल इंडिया रैंक-141, जमशेदपुर रैंक – 3)
11वीं कक्षा-नीट : अराध्या दुबे (ऑल इंडिया रैंक-91, जमशेदपुर रैंक – 1)






