एक्सएलआरआइ जमशेदपुर द्वारा आयोजित एनसेंबल वलहल्ला का रविवार को समापन हो गया. कार्यक्रम के अंतिम दिन बॉलीवुड गायक, संगीतकार अमित त्रिवेदी और उनकी टीम ने धमाल मचाया, स्टेज पर सीधे पहुंचते ही बिना संबोधन के फिल्म काय पो छे का “मांझा” गीत गाया. इसके बाद अमित ने ऐसा समां बांधा कि एक्सएलर्स जमकर झूमें. इस दौरान सभी ने अपना आपा भी खोया. अमित ने नमो–नमो जी शंकरा, नैना दा क्या कसूर और इकतारा जैसे कई गीत पेश कर समां बांध दिया. अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस के दौरान अमित ने युवाओं के बीच ऐसा समां बांधा मानो बिजली सी दौड़ा दी. अमित के गीत पर एक्सएलर्स जमकर झूमें.इन वादियों में टकरा चुके हैं…” पर एक्सलर्स ने कहा वंस मोर
कार्यक्रम के बीच जब अमित ने इन वादियों में टकरा चुके है गाना सुनाया तो कार्यक्रम में मौजूद हजाराें की संख्या में एक्सएलआरआइ के विद्यार्थी मदहोश हो गए. इस गाने के बाद एक्सलर्स के बीच वंस मोर की आवाज आने लगी. कुल मिलाकर अमित और उनकी टीम ने सुलेमान ने 90 मिनट तक अपना लाइव परफारमेंस किया. एक्सएलाआरइ की छात्राएं इस बार पुरी तरह नए लुक में नजर आई. कार्यक्रम में जाने से पहले मीडिया के सामने भी पोज देती नजर आई.।






