रेल जीएम 4 को करेंगे बादामपाहड़-टाटा रेल मार्ग का निरीक्षण

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा शनिवार को बादामपहाड़-बहलदा-टाटा रेल मार्ग का निरीक्षण करेंगे. इसके लिए वे विशेष ट्रेन से शनिवार 4 नवंबर की तड़के टाटानगर पहुंचेंगे. यहां कुछ देर रुकने के बाद वे बादामपहाड़ के लिए रवाना हो जाएंगे. कार्यक्रम के तहत जीएम साढ़े आठ बजे से बादामपाहड़ रेलवे स्टेशन के विकास कार्य का निरीक्षण करेंगे. उसके पश्चात वे विशेष ट्रेन से शालीमार के लिए रवाना हो जाएंगे. इसके लिए रेलवे की ओर से इंस्पेक्शन शेड्यूल जारी किया गया है. महाप्रबंधक की विशेष ट्रेन शुक्रवार की रात शालीमार स्टेशन से साढ़े बारह बजे खुलेगी जो टाटानगर में शनिवार की सुबह 4.30 बजे पहुंचेगी.बता दें कि जल्द ही शालीमार-बादामपहाड़ एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू होने वाला है. नई ट्रेन चलाने से पूर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए ही रेल जीएम अनिल कुमार मिश्रा शनिवार को बादामपहाड़-बहलदा-टाटा सेक्शन का निरीक्षण करेंगे. ताकि हर स्टेशनों पर सुविधाओं की जांच हो सके. इधर, रेल जीएम के निरीक्षण में चक्रधरपुर के डीआरएम अरुण जे राठौर समेत वाणिज्य, परिचालन, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं ट्रैक्शन विभाग के मंडल पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे. मालूम हो कि द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद रेलवे ने शालीमार- बादामपहाड़, बादामपहाड़-राउरकेला, राउरकेला-टाटानगर और टाटानगर-बादामपहाड़ ट्रेन चलाने की घोषणा की थी. इसके परिचालन का शिड्यूल गार्डेनरीच से पूर्व में ही जारी किया जा चुका है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई