छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

रांची। बीआईटी मेसरा के इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन के तृतीय वर्ष के छात्र सौरभ ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस मामले मे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सौरभ हॉस्टल नंबर 10 के कमरा नंबर 391 में रहता था उसने अपने कमरे मे ही आत्महत्या की है।

घटना की जानकारी सौरभ के मित्रों से कॉलेज प्रबंधन को मिली सूचना के बाद कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस और सौरभ के परिजनो को घटना की जानकारी दी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई