आरंग इलाके में हुई मारपीट

रायपुर। नवरात्रि निपटते ही नशेड़ी एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। राजधानी से लेकर आरंग थाना इलाके में कल मारपीट की दर्जन भर घटनाएँ हुईं। पंचपथ पारा चौक पर कल रात 10.30 बजे राकेश निर्मलकर के दोनों पैरों में चाकू से हमला किया।

बिट्टू पांडे व अन्य ने मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर यह हमला किया। राकेश कि रिपोर्ट पर आजाद चौक पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 294, 506,324,34 का मामला दर्ज किया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी हैं। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए janatserishta.com पर।

Leave a Comment