गोंडा में स्थापित होगा प्रदेश का पहला मिशन शक्ति कैफे

गोंंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा में महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश के पहले मिशन शक्ति कैफे की शुरुआत की जा रही है। 22 अक्टूबर को जनपद में दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर इसका शुभारंभ किया जाएगा।

buzz4ai

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा एक स्कूल से इसकी शुरुआत की जा रही है। इससे न सिर्फ इन महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा, बल्कि छात्र एवं छात्राओं को भी जंक फूड की बजाय पोशाक आहार उपलब्ध होगा। गोंंंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि शक्ति वंदन समारोह के साथ ही सरकारी सहायता प्राप्त श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय से इस मिशन शक्ति कैफे की शुरुआत की जा रही है। यह कैफे स्कूल और कॉलेजों में स्थापित किए जा रहे हैं। जिनका संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा किया जाएगा।

यह प्रदेश का पहला मिशन शक्ति कैफे है जो स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर देगा तो वहीं, छात्र-छात्राओं को पोषक और साफ-स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराएगा। गोण्डा में 22 अक्टूबर को ही 11 हजार बेटियों का भव्य कन्या पूजन समारोह “शक्ति वंदन” का भी आयोजन किया जा रहा है। यह सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का अब तक का सबसे कन्या पूजन समारोह है। नेहा शर्मा शक्ति वंदन समारोह को लेकर तैयारियों में जुटी हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मिशन की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में 11 हजार कन्याओं को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज (टॉमसन) के प्रांगण में कन्या भोज कराया जाएगा। इस दौरान इन सभी बेटियों को पोषण पोटली और हाइजीन किट भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के आधार पर 9 अलग-अलग क्षेत्रों जैसे पुलिस, उद्यमी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, स्वयं सहायता समूह, पंचायती राज, कला, एनजीओ में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को समारोह के दौरान नव देवी सम्मान से भी सम्मानित किया जाएगा।

इसके आलावा देश और दुनिया में भारत का मान बढ़ाने वाली महिला शक्ति को गोंंडा जिला प्रशासन ने एक नए अंदाज में सम्मनित किया है। अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली देश की महिलाओं को समर्पित एक वॉल तैयार की गई है। इस वॉल में देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रानी दुर्गावती, रानी लक्ष्मीबाई, सरोजनीनायडू से लेकर सुषमा स्वराज, सानिया मिर्जा, जिमनास्टर दीपा कर्माकर समेत 25 शख्सियतों को स्थान दिया गया है।

Leave a Comment

Recent Post

टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में ठेका कर्मी की मौत पर परिजनों को मिला ₹5 लाख का तत्काल मुआवजा, 60 वर्षों तक ₹50 हजार प्रतिमाह भुगतान पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, ठेका कंपनी एवं पीड़ित परिजनों के मौजूदगी में हुआ लिखित समझौता

Live Cricket Update

You May Like This

टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में ठेका कर्मी की मौत पर परिजनों को मिला ₹5 लाख का तत्काल मुआवजा, 60 वर्षों तक ₹50 हजार प्रतिमाह भुगतान पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, ठेका कंपनी एवं पीड़ित परिजनों के मौजूदगी में हुआ लिखित समझौता