मुख्यमंत्री के आपत्तिजनक पोस्टर लगाने वाले पर कसा शिकंजा, FIR दर्ज

बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस ने शनिवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कथित आपत्तिजनक पोस्टर बनाने और उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया।

कांग्रेस प्रवक्ता सूर्य मुकुंदराज ने इस संबंध में शहर के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस सिलसिले में तुमकुरु निवासी श्रीनिवासमूर्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ने हिंदुस्तानी सेना नाम से फेसबुक अकाउंट पर सीएम सिद्धारमैया और मैसूरु दशहरा समारोह के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक पोस्टर बनाए थे।

सीएम सिद्धारमैया का चेहरा हिंदू मिथकों के अनुसार एक राक्षस राजा महिषासुर के तौर पर दिखाया। आरोपी ने फोटो एडिट में आपत्तिजनक टैगलाइन का इस्तेमाल किया था। सूर्य मुकुंदराज, जो कानूनी प्रकोष्ठ के महासचिव भी हैं, ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एक अलग मामले में, दक्षिण कन्नड़ जिले के बंटवाल सिटी पुलिस स्टेशन में सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट बनाने के संबंध में शिकायत दर्ज की गई है। इस संबंध में पैने मंगलुरु ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव मोहम्मद नंदवारा ने शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत सोमना गौड़ा नामक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज की गई थी। आरोपी ने ‘जय कर्नाटक’ व्हाट्सएप ग्रुप पर सीएम सिद्धारमैया की अपमानजनक तस्वीरें शेयर की थीं। मामले की जांच जारी है।

पूर्व भारतीय कप्तान अजहरुद्दीन के खिलाफ केस दर्ज

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन एक बार सुर्खियों में आ गए हैं। धन के दुरुपयोग के आरोप में पुलिस ने अजहर के खिलाफ केस दर्ज किया है। अजहर के साथ-साथ पुलिस ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। हालांकि, अजहर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया है।

दरअसल, हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील कांते बोस ने उप्पल पुलिस थाने में शिकायत की कि एचसीए के पूर्व अध्यक्ष अजहर और अन्य पूर्व अधिकारियों ने संस्था के धन का दुरुपयोग किया है। इसके बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज लिया। अजहर ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि मैंने मीडिया रिपोर्ट देखीं हैं। सीईओ, एचसीए की शिकायत के आधार पर मेरे खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह सभी अपराध झुूठे हैं। मेरा इन आरोपों से कोई लेना-देना नहीं है। सही समय आने पर मैं इसका जवाब दे दूंगा। उन्होंने आगे कहा कि यह मेरी छवि धूमिल करने की बस एक कोशिश है, जो असफल होगी। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सोमवार को रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह की अध्यक्षता में केबुल टाउन स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे।