मेष राशि वालों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा. आपका कोई करीबी रिश्तेदार आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है. आज आप काफी व्यस्त भी रहेंगे.
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा. आज आप पूरा दिन भागदौड़ में लगे रहेंगे, जिसकी वजह से आपको काफी थकान और मानसिक तनाव भी रहेगा.
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं. परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है. आज आपके रुके हुआ कार्य भी पूरे होंगे.
मकर राशि वालों को आज आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. आपका कोई पुराना कानूनी विवाद उलझ सकता है. आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है.
मीन राशि वालों की सेहत आज खराब रह सकती है. इस राशि के व्यापारियों को आर्थिक नुकसान के चलते मानसिक तनाव रह सकता है. अगर आप कहीं निवेश करने का सोच रहे हैं तो आज का दिन सही नहीं है.







