जमशेदपुर शहर में नवरात्रि की रौनक पूरे शहर में देखने को मिल रही है जहां एक तरफ शहर में एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल और मां की प्रतिमा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ नवरात्रि के मौके पर महिलाएं डांडिया और गरबा खेलती नजर आ रही है इस नवरात्र में महिलाएं दुल्हन की तरह सज धज कर हाथों में डांडिया लेकर मां के सामने डांडिया गरबा करते नजर आ रही है महिलाओं का कहना है कि साल भर नवरात्र का इंतजार रहता है जिस नवरात्र में मां का आगमन होता है और मां के आगमन में हम डांडिया खेल उत्साह मानते हैं ।






