धनबाद: कदमा थाना क्षेत्र में हिंसा के बाद 10 अप्रैल को जेल गए भाजपा नेता अभय सिंह को जमानत पर जेल से बाहर निकले. इस दौरान उनका स्वागत भाजपा नेताओं और समर्थकों ने किया. ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ जश्न मनाया गया. उनके समर्थकों में खुशी की लहर है. समर्थकों की भीड़ से करनडीह तक सड़क जाम हो गई थी. शाम 6 बजे कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद वे घाघीडीह जेल से बाहर आए. बता दें, कुछ माह पहले अभय सिंह पर कदमा में हिंसा भड़काने, जुगसलाई में पथराव समेत रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया था. लगभग 9 दिन बाद वे जेल से बाहर निकल पाए.
मंत्री के इशारे पर घिनौना काम किया प्रशासन ने जेल से बाहर आने के बाद भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार हिंदू विरोधी है. इनकी ज्यादती के कारण ही निर्दोष लोगों को जेल भेजा गया. उन्होंने कहा कि वे कट सकते हैं, मर सकते हैं, पर झुक नहीं सकते. वे अपनी जिद पर अड़े थे.
उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के इतिहास में पहली बार हिंदुत्व पर सबसे बड़ा घिनौना काम किया गया. घटना के बाद से आजतक जिला प्रशासन पता नहीं लगा पाया कि कदमा में किसने हाईमास्ट लाइट पर मांस का टुकड़ा बांधा था. झारखंड सरकार और मंत्री के इशारे पर इस तरह का घिनौना काम किया गया.
जेल से निकलने पर हुआ भाजपा नेता का अभिनंदन
घाघीडीह जेल से रिहा होने पर अभय का भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया. गुंजन ने केंद्रीय कारा घाघीडीह के समक्ष अभय सिंह का अभिनंदन किया. उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रत्त् भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी. गुंजन ने कहा कि कदमा उपद्रव को लेकर सरकार के इशारे पर अभय सिंह को आनन-फानन में जेल भेजकर महीनों प्रताड़ित किया गया.
कदमा थाना क्षेत्र में हिंसा के बाद 10 अप्रैल को जेल गए भाजपा नेता अभय सिंह को जमानत पर जेल से बाहर निकले. इस दौरान उनका स्वागत भाजपा नेताओं और समर्थकों ने किया. ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ जश्न मनाया गया. उनके समर्थकों में खुशी की लहर है. समर्थकों की भीड़ से करनडीह तक सड़क जाम हो गई थी. शाम 6 बजे कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद वे घाघीडीह जेल से बाहर आए. बता दें, कुछ माह पहले अभय सिंह पर कदमा में हिंसा भड़काने, जुगसलाई में पथराव समेत रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया था. लगभग 9 दिन बाद वे जेल से बाहर निकल पाए.