स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार मंत्री के आदेश से ऊँचे दर पर हुई दवा खरीद घोटाला पर लीपापोती करने में लगा है.

स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार मंत्री के आदेश से ऊँचे दर पर हुई दवा खरीद घोटाला पर लीपापोती करने में लगा है. मेरे प्रश्न का स्वास्थ्य मंत्री ने विधानसभा में ग़लत उत्तर दिया. विधानसभा से तथ्य छुपाया. कहा कि तीन सदस्यीय समिति जाँच करेगी, 30 दिन में जाँच प्रतिवेदन देगी. कई माह बीत गए. जाँच रिपोर्ट नहीं आई बल्कि जाँच समिति भंग कर दी गई. कनीय अधिकारियों की दूसरी समिति बनी. दो माह से अधिक बीत गए. जाँच रिपोर्ट की पता नही.

मैंने आज विधानसभा अध्यक्ष से माँग किया है कि अपने स्तर से कारवाई करें. मैंने संबंधित संचिका की छाया प्रति आरटीआई में माँगा है. विधानसभा अध्यक्ष को प्रेषित पत्र निम्नवत है

Leave a Comment